25 सीटर वृद्धाश्रम संचालन हेतु आवेदन आमंत्रित

बीजापुर, 23 जुलाई 2026/sns/- जिला बीजापुर में 60 वर्ष या इससे अधिक आयु के निराश्रित वृद्धजनों को निःशुल्क भोजन, आश्रय, देखभाल, मनोरंजनात्मक सुविधाएं आदि उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 25 सीटर वृद्धाश्रम का संचालन समाज कल्याण विभाग से मान्यता प्राप्त अशासकीय स्वैच्छिक संगठन अथवा त्रिस्तरीय पंचायती राज संस्थाएं/नगरीय निकाय के माध्यम से रूचि की अभिव्यक्ति के तहत प्रस्ताव आमंत्रित किये गये हैं। ऐसी संस्थाएं जो वृद्धाश्रम केन्द्र के संचालन हेतु इच्छुक हो, ऐसी संस्थाओं से 17 अगस्त 2026 सायं 5 बजे तक कार्यालयीन समयावधि में रूचि की अभिव्यक्ति के तहत प्रस्ताव आमंत्रित किया गया हैं।
वृद्धाश्रम की स्थापना एवं संचालन हेतु इच्छुक संस्थाएं उप संचालक समाज कल्याण विभाग जिला बीजापुर में उपस्थित होकर आवदेन पत्र, नियम एवं शर्ते प्राप्त कर सकते हैं, साथ ही जिले के वेबसाईट https:/bijapur.gov.in/ के माध्यम से प्राप्त कर सकते हैं।

About The Author