रायपुर दक्षिण विधायक सुनील सोनी ने संत कंवर राम स्कूल कटोरा तालाब में स्कूल की छात्राओं को किया साइकिल वितरण

रायपुर दक्षिण विधायक सुनील सोनी ने संत कंवर राम स्कूल कटोरा तालाब में स्कूल की छात्राओं को किया साइकिल वितरण

स्कूल छात्राओं के चेहरे खिले

दक्षिण विधायक सुनील सोनी द्वारा छात्राओं से निरंतर मेहनत करने, आगे बढ़ने स्कूल का नाम रौशन करने पढ़ाई में जुट जाने की विनम्र अपील

रायपुर – आज पंडित भगवती चरण शुक्ल वार्ड क्रमांक 57 जोन क्रमांक 4 के अंतर्गत संत कंवर राम स्कूल कटोरा तालाब में स्कूल की छात्राओं को उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुये रायपुर दक्षिण विधायक श्री सुनील सोनी द्वारा साइकिल वितरण किया गया और उनको शुभकमनाएं देते हुए निरंतर मेहनत करते रहने, आगे बढ़ते रहने, अपना हौसला बनाए रखने और अपने स्कूल एवं माता-पिता का नाम रोशन करने का संकल्प लेकर पढ़ाई में जुट जाने की स्कूल के सभी छात्राओं से विनम्र अपील मंच से की. साइकिल पाकर स्कूल के छात्राओं के चेहरे खिल उठे.

,इस अवसर पर वार्ड पार्षद एवं नगर पालिक निगम संस्कृति विभाग के अध्यक्ष श्री अमर गिदवानी ने नगर निगम रायपुर की पार्षद श्रीमती स्वप्निल मिश्रा सहित सिविल लाइन मंडल अध्यक्ष श्री सुनील कुकरेजा महामंत्री श्री शैलेन्द्र ,बबला होतवानी , श्री कैलाश राजपूत, श्री प्रशांत जगत,वार्ड पार्षद कार्यालय सहायिका सुश्री गायत्री देवांगन, संत कँवरराम स्कूल कटोरा तालाब की प्रधानाचार्य श्रीमती सुचि विश्वास स्कूल के अन्य शिक्षकगणों एवं स्टाफ कर्मचारियों के साथ मिलकर स्कूल की छात्राओं को साइकिल वितरण किया और उनको हार्दिक शुभकामनायें दीं.

About The Author