राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन भर्ती अंतर्गत क्लीनर एवं सपोर्ट स्टाफ पद की दावा-आपत्ति सूची जारी
कवर्धा, 7 अगस्त 2026/sns/- राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के अंतर्गत जिला कबीरधाम में संविदा भर्ती प्रक्रिया के तहत क्लीनर एवं सपोर्ट स्टाफ (हाउसकीपिंग) पदों के लिए प्राप्त आवेदनों के परीक्षण उपरांत दावा-आपत्ति निराकरण तथा जिला चयन समिति के निर्णयानुसार दावा-आपत्ति निराकरण सूची एवं अंतिम पात्र-अपात्र सूची जारी कर दी गई है। संबंधित अभ्यर्थी जिले की आधिकारिक वेबसाइट https:://kawardha.gov.in पर जाकर सूची का अवलोकन कर सकते हैं।