मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने महतारी वंदन योजना की 30वीं किश्त की राशि महिलाओं के खातों में की अंतरित
बलौदाबाजाऱ,7 अगस्त 2026/sns/- मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज महतारी वंदन योजना की 30वीं किश्त की राशि प्रदेश की लाखों महिलाओं के बैंक खातों में अंतरित की। योजना के तहत प्रतिमाह मिलने वाली आर्थिक सहायता महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के साथ-साथ परिवार की आवश्यकताओं को पूरा करने और उनके आत्मविश्वास को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।
बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के ग्राम गुडेलिया निवासी पुष्पा यादव भी महतारी वंदन योजना से लाभान्वित महिलाओं में शामिल हैं। उन्होंने बताया कि योजना प्रारंभ होने के बाद उन्होंने आवेदन किया था और तब से प्रत्येक माह समय पर उनके बैंक खाते में एक हजार रुपये की राशि प्राप्त हो रही है। इस नियमित सहायता से वे अपनी आवश्यकताओं के साथ-साथ परिवार के छोटे-छोटे खर्च भी आसानी से पूरा कर पा रही हैं।
शपुष्पा यादव ने बताया कि इस बार रक्षाबंधन से पहले 30वीं किश्त की राशि मिलने से उनकी खुशी और बढ़ गई है। उन्होंने कहा कि इस राशि से वे अपने भाई के लिए राखी और उपहार खरीदेंगी तथा पूरे परिवार के साथ हर्षोल्लास से रक्षाबंधन का पर्व मनाएंगी। उनके अनुसार समय पर मिली यह राशि त्योहार की तैयारियों में बहुत सहायक साबित हुई है।
उन्होंने कहा, “रक्षाबंधन भाई-बहन के अटूट स्नेह और विश्वास का पर्व है। इस पावन अवसर से पहले महतारी वंदन योजना की राशि मिलना हमारे लिए किसी उपहार से कम नहीं है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय प्रदेश की माताओं और बहनों का जिस संवेदनशीलता के साथ ध्यान रख रहे हैं, उसके लिए मैं उनका हृदय से आभार व्यक्त करती हूं। महतारी वंदन योजना ने हमें आर्थिक संबल देने के साथ आत्मविश्वास भी दिया है।”