आईटीआई सहसपुर लोहारा में कोपा ट्रेड की 22 सीटों पर प्रवेश का अवसर

कवर्धा, 14 अगस्त 2026/sns/- शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था (आईटीआई) सहसपुर लोहारा, ग्राम बिरनपुरकला, जिला कबीरधाम में सत्र 2026-27 के लिए कोपा (कंप्यूटर ऑपरेटर एवं प्रोग्रामिंग असिस्टेंट) ट्रेड में 22 सीटें रिक्त हैं। इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए प्रवेश का एक और अवसर दिया गया है। प्रवेश के इच्छुक अभ्यर्थी 16 अगस्त से 18 अगस्त 2026 तक पुनः विकल्प चयन एवं पंजीयन की प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं। इसके पश्चात 21 अगस्त 2026 को संस्था में प्रवेश दिया जाएगा। आईटीआई प्रबंधन ने इच्छुक अभ्यर्थियों से निर्धारित तिथि के भीतर प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण कर कोपा ट्रेड में अपना प्रवेश सुनिश्चित करने की अपील की है। अधिक जानकारी के लिए शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था (आईटीआई) सहसपुर लोहारा से संपर्क किया जा सकता है।

About The Author