बैमा नगोई में हर घर तिरंगा, नशा मुक्ति अभियान एवं विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

बिलासपुर, 14 अगस्त 2026/sns/- भारत सरकार, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के केंद्रीय संचार ब्यूरो, बिलासपुर द्वारा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बैमा नगोई में विद्यालय परिवार एवं ग्राम पंचायत के सहयोग से हर घर तिरंगा, नशा मुक्त भारत अभियान तथा श्विभाजन विभीषिका स्मृति दिवसश् के अवसर पर विशेष जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ग्राम सरपंच श्री फत्तेलाल सूर्यवंशी, विद्यालय के प्राचार्य श्री एस. के. कश्यप, विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

इस अवसर पर केंद्रीय संचार ब्यूरो, बिलासपुर के कार्यालय प्रभारी के. वी. गिरी ने विद्यार्थियों को हर घर तिरंगा अभियान, नशा मुक्त भारत अभियान तथा विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के महत्व की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों से राष्ट्रप्रेम की भावना को सुदृढ़ करने तथा नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रहने का आह्वान किया। विद्यालय के प्राचार्य श्री एस. के. कश्यप ने अपने संबोधन में कहा कि ष्नशा, नाश की जड़ है। हमें इससे दूर रहकर ही स्वस्थ एवं सशक्त समाज का निर्माण करना होगा। उन्होंने सभी छात्र-छात्राओं एवं उपस्थित जनों को नशा मुक्ति की शपथ भी दिलाई। कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय संचार ब्यूरो के गीत-नाटक दल ने गीत एवं नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जनजागरूकता का संदेश दिया। वहीं विद्यालय की छात्राओं ने देशभक्ति गीत पर सांस्कृतिक प्रस्तुती दी।

कार्यक्रम को रोचक बनाने के लिए इनामी प्रश्न मंच प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें हिना पटेल, रश्मि केसर, करन धुरी, शेखर शास्त्री एवं मानसी साहू ने सही उत्तर देकर पुरस्कार प्राप्त किए। अंत में उपस्थित अतिथियों, शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं ने कार्यक्रम को ज्ञानवर्धक, प्रेरणादायक एवं प्रभावी बताते हुए इसकी सराहना की।

About The Author