अविनाश स्मार्ट सिटी लेडीज क्लब में उत्साह पूर्वक मनाया गया

सावन उत्सव 2026

अविनाश स्मार्ट सिटी लेडीज क्लब में उत्साह पूर्वक मनाया गया

रायपुर, 17 अगस्त 2026 – अविनाश स्मार्ट सिटी लेडीज् क्लब द्वारा कल यहां सावन उत्सव का आयोजन किया गया। इससे उत्साहपूर्व माहौल में सावन उत्सव में सभी महिलाओं ने सोलह श्रृंगार कर विभिन्न नृत्य प्रस्तुत किए। इनमें शिव आराधना, बारिश के गीत आदि शामिल थे। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रीमती दुर्गावती यादव, श्रीमती हर्षा पौराणिक थी।

कार्यक्रम की संयोजक डॉ. निष्ठा बाजपेयी ,श्रीमती लक्ष्मी ठाकुर, श्रीमती अमरजीत कौर थी. सावन उत्सव में श्रीमती अमरजीत कौर ढिल्ला को सावन क्वीन 2026 का ताज पहनाकर स्वागत किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रभारी श्रीमती संध्या आदित्य और श्रीमती मनीषा द्विवेदी थी। सावन उत्सव में अविनाश स्मार्ट सिटी की सभी महिलाओं ने उत्साह से भाग लिया।

About The Author