बाढ़ आपदा पर मॉक ड्रिल का आयोजन 20 अगस्त को

जांजगीर-चांपा, 17 अगस्त 2026/sns/- राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, गृह मंत्रालय, भारत सरकार, नई दिल्ली, छत्तीसगढ़ राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग तथा जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, जांजगीर-चांपा के संयुक्त तत्वावधान में बाढ़ आपदा से निपटने की तैयारियों को परखने एवं आम नागरिकों को जागरूक करने के उद्देश्य से 20 अगस्त 2026, दिन गुरुवार को प्रातः 10 बजे शिवरीनारायण,ग्राम रिंगनी (कुकदा), तहसील शिवरीनारायण, जिला जांजगीर-चांपा’’ में बाढ़ आपदा पर मॉक ड्रिल आयोजित की जाएगी।

About The Author