विभिन्न निजी संस्थाओं द्वारा 174 पदों पर की जाएगी भर्ती

मुंगेली, 21 अगस्त 2026/sns/-    जिले के शिक्षित बेरोजगार युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, मुंगेली द्वारा 24 अगस्त को रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। रोजगार मेला प्रातः 11 बजे से दोपहर 03 बजे तक जिला रोजगार कार्यालय, जिला परियोजना लाईवलीहुड कॉलेज परिसर, ग्राम जमकोर में आयोजित होगा। रोजगार मेले में विभिन्न निजी कंपनियों द्वारा अलग-अलग पदों पर कुल 174 रिक्तियों के लिए योग्य अभ्यर्थियों की भर्ती की जाएगी। इनमें सूर्या कंस्ट्रक्शन द्वारा फिटर, इलेक्ट्रिशियन, सुपरवाइजर सहित अन्य पदों के लिए अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा।
इसी प्रकार एलआईसी ऑफ इंडिया द्वारा बीमा सखी, रूरल कैडर एजेंट, श्रमिन टैलेंट प्राइवेट लिमिटेड द्वारा इलेक्ट्रॉनिक मीटर टेक्नीशियन के पदों पर 10वीं, 12वीं एवं आईटीआई उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को रोजगार का अवसर मिलेगा। रोजगार मेले में शामिल होने वाले आवेदकों के लिए जिला रोजगार कार्यालय का पंजीयन कार्ड लाना अनिवार्य है। इच्छुक अभ्यर्थी रोजगार मेले में निर्धारित समय पर उपस्थित होकर चयन प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं। रोजगार मेले एवं उपलब्ध रोजगार अवसरों की विस्तृत जानकारी के लिए अभ्यर्थी  www.erojgar.cg.gov.in vFkok e Rojgar CG App के माध्यम से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। साथ ही जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, मुंगेली से भी संपर्क किया जा सकता है।

About The Author