सारंगढ़ के तेजस कोचिंग, आईटीआई और कालेजों में किया गया जनसंपर्क विभाग की पत्रिकाओं का वितरण

सारंगढ़ बिलाईगढ़, 21 अगस्त 2026/sns/- मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में संचालित राज्य शासन की जनकल्याणकारी और महत्वाकांक्षी योजनाओं के क्रियान्वयन एवं समुचित प्रचार- प्रसार हेतु छत्तीसगढ़ के युवाओं, महिलाओं और सभी नागरिकों के लिए जनसंपर्क विभाग के द्वारा विभिन्न पत्र पत्रिकाओं का प्रकाशन किया जा रहा है। आयुक्त जनसंपर्क श्री रजत बंसल के निर्देश पर जनसंपर्क संचालनालय छत्तीसगढ़ द्वारा प्रकाशित पुस्तको को जिला जनसंपर्क कार्यालय सारंगढ़ बिलाईगढ़ को उपलब्ध कराये गए इन पुस्तकों को सारंगढ़ के कोचिंग, आईटीआई और कॉलेजों में वितरण  किया गया।

About The Author