जिले में अब तक 870.3 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज

बलौदाबाजार, 24 अगस्त 2026/sns/-जिले में चालू मानसून के दौरान 1 जून से 24 अगस्त 2026 तक 870.3 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है।

भू-अभिलेख कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार अब तक तहसील टुण्डरा में 1107 मिमी, बलौदाबाजार में 965.5 मिमी, पलारी में 915.5 मिमी, लवन में 855 मिमी, सुहेला 832.6 मिमी, सिमगा में 821 मिमी, कसडोल 802.6 मिमी, भाटापारा में 800.9 मिमी एवं सोनाखान 733 मिमी. वर्षा दर्ज की गई है।
इस तरह कुल 7833.1 मिमी वर्षा अभी तक दर्ज की गई है जिसकी औसत वर्षा 870.3 मिमी है।

About The Author