राखी का रिश्ता, भरोसे का साथ-विष्णु भैया संग विकास की बात


दुर्ग, 25 अगस्त 2026/sns/-
राखी का त्यौहार और महतारी वंदन योजना की सौगातों का अनूठा संगम इस बार दुर्ग की पद्मनाभपुर निवासी श्रीमती श्वेता कन्नौजिया के जीवन में खुशियों की नई बयार लेकर आया है। राज्य सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना ने ग्रामीण क्षेत्रों के साथ साथ शहरी महिलाओं को भी संबल देकर स्वावलंबन का एक नया मार्ग दिखाया है। श्वेता जी बताती हैं कि महतारी वंदन योजना से हर माह मिलने वाली सहायता राशि से वे अपनी छोटी-बड़ी ज़रूरतों की पूर्ति करतीं हैं, और इस बार रक्षाबंधन पर्व से पहले इस अग्रिम उपहार राशि के मिलने से त्योहार और भी खास हो गया है।
त्यौहार की तैयारियों और बहनों की खुशियों का ध्यान रखते हुए मुख्यमंत्री, हमारे विष्णु भैया ने एक संवेदनशील भाई का फर्ज निभाया है। उन्होंने महतारी वंदन योजना की 31वीं किस्त, अग्रिम रूप से जारी कर रक्षाबंधन को बेहद खास बना दिया है। समय से पहले खाते में राशि पहुँचने से गदगद श्वेता कन्नौजिया बताती हैं कि इस राशि का उपयोग वे अपने बच्चों के लिए सुंदर कपड़े, मिठाइयाँ और त्यौहार का सामान खरीदने में करेंगी। उन्होंने कहा विष्णु भैया से मिला यह अग्रिम तोहफा और भरोसे का साथ मुझ बहन के लिए सबसे बड़ा संबल है।

About The Author