आपदा पीड़ित परिवारों को 8 लाख की आर्थिक सहायता
बलौदाबाजार, 25 अगस्त 2026/sns/- प्राकृतिक आपदा से मृत दो व्यक्ति के निकट परिजन प्रत्येक के लिए 4 लाख के मान से 8 लाख रूपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है। कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने राजस्व पुस्तक परिपत्र की धारा 6-4 के तहत ये स्वीकृतियां प्रदान की हैं।
जिला कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार पीड़ित परिजन जगदीश वर्मा पिता स्व. बंशीलाल वर्मा की माता शांति वर्मा निवासी ग्राम कोदवा, तहसील भाटापारा एवं दुकालूराम चौहान पिता नौसल चौहान की माता आसीन बाई निवासी ग्राम नारायणपुर तहसील कसडोल क़ी नदी, तालाब के पानी में डूबने से मृत्यु हो गई थी। कलेक्टर ने संबंधित तहसीलदार को आरटीजीएस के जरिये पीड़ित के खाते में राशि जमा करने के निर्देश दिये हैं।