नेपाल बाढ़ प्रभावितों की जानकारी दें, रायपुर जिला प्रशासन करेगा हरसंभव मदद
नेपाल बाढ़ प्रभावितों की जानकारी दें, रायपुर जिला प्रशासन करेगा हरसंभव मदद
रायपुर, 26 अगस्त 2026/ नेपाल में बुधवार सुबह आई भीषण बाढ़ के मद्देनजर रायपुर जिला प्रशासन ने अपील की है कि नेपाल में फंसे, लापता अथवा प्रभावित रायपुर जिले, छत्तीसगढ़ के किसी भी जिले या राज्य के नागरिकों के संबंध में यदि उनके परिजनों अथवा परिचितों को कोई जानकारी हो, तो उसे तत्काल जिला जन शिकायत निवारण रायपुर कॉल सेंटर के 📞 9977222564, 9977222574 नंबरों पर कॉल कर हमें बताएं।
प्राप्त जानकारी के आधार पर जिला प्रशासन संबंधित एजेंसियों एवं अधिकारियों से समन्वय कर प्रभावित नागरिकों तक हरसंभव सहायता पहुंचाने का प्रयास करेगा।
आपदा की इस घड़ी में अपनों की जानकारी हम तक पहुंचाएं।
जिला प्रशासन रायपुर आपके साथ खड़ा है।