रोजगार मेले में 24 आवेदक अंतिम रूप से चयनित
मुंगेली, 27 अगस्त 2026/sns/- जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, मुंगेली द्वारा बेरोजगार युवक-युवतियों को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला परियोजना लाइवलीहुड कॉलेज परिसर में रोजगार मेले का आयोजन किया गया। रोजगार मेले में युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर विभिन्न रोजगार अवसरों के लिए अपनी योग्यता एवं कौशल का प्रदर्शन किया।
रोजगार मेले में 02 नियोजकों द्वारा कुल 100 पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया आयोजित की गई। मेले में चयन प्रक्रिया के विभिन्न चरणों के उपरांत 24 आवेदकों का अंतिम रूप से चयन किया गया। वहीं 27 आवेदकों का प्रारंभिक चयन किया गया।