मिशन शक्ति महिला सशक्तिकरण केंद्र हब के रिक्त संविदा पदों हेतु अंतिम पात्रता सूची जारी
अम्बिकापुर, 27 अगस्त 2026/sns/- महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि मिशन शक्ति के अंतर्गत महिला सशक्तिकरण केन्द्र हब हेतु जिले में रिक्त 03 संविदा पदों (जेन्डर विशेषज्ञ 01 पद, आई.टी.वर्कर 01 पद एवं डाटा एन्ट्री ऑपरेटर PMMVY 01 पद) की पूर्ति हेतु प्राप्त आवेदन पत्रों में प्राप्त दावा आपत्ति के निराकरण पश्चात अंतिम पात्रता सूची का प्रकाशन किया जा रहा है। पात्र-अपात्र सूची का अवलोकन सरगुजा जिले की वेबसाईट www.surguja.gov.in व कार्यालय के सूचना पटल पर देखी जा सकती है। पात्र अभ्यर्थियों को वरियता क्रमानुसार 1 अनुपात 10 में साक्षात्कार हेतु आमंत्रित किया जाएगा जिसकी सूचना अभ्यर्थियों को पृथक से दिया जावेगा।