राखी के पर्व पर एक ही संदेश-बहनों का सम्मान


दुर्ग, 27 अगस्त 2026/
sns/- दुर्ग जिले के ग्राम अरसनारा की 48 वर्षीय श्रीमती किरण वर्मा के लिए इस बार का रक्षाबंधन पर्व बेहद खास और खुशियों से भरा है। प्रदेश सरकार की ’महतारी वंदन योजना’ के तहत मिलने वाली वित्तीय सहायता ने त्यौहार के इस अवसर पर उनके चेहरे पर विशेष मुस्कान बिखेर दी है। श्रीमती किरण वर्मा बताती हैं ’’वैसे तो महतारी वंदन योजना से मिलने वाले पैसों का उपयोग मैं घर और बेटियों की प्राथमिक जरूरतों के लिए करती हूँ। लेकिन इस बार हमारे ’विष्णु भैया’ यानी मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने रक्षाबंधन से ठीक पहले ही योजना की किस्त की राशि हमारे खातों में हस्तांतरित कर दी है। उन्होंने प्रदेश की बहनों के लिए एक संवेदनशील भाई की तरह पहल करते हुए समय से पहले यह अग्रिम सौगात भेजकर हम बहनों को रक्षाबंधन का अनमोल उपहार दिया है। इससे हमें त्यौहार की तैयारियाँ और खरीदारी बिना किसी वित्तीय चिंता के करने में बहुत मदद मिली है।‘‘ किरण बहन का कहना है कि मुख्यमंत्री विष्णु भैया की इस संवेदनशील पहल और रक्षाबंधन के समय पर मिले इस स्नेह ने महिलाओं के सम्मान को बढ़ाने के साथ-साथ त्यौहार के उत्साह को कई गुना बढ़ा दिया है।

About The Author