आंगनबाड़ी सहायिका पद हेतु 08 सितम्बर तक आवेदन आमंत्रित
]जांजगीर-चांपा, 27 अगस्त 2026/sns/- एकीकृत बाल विकास परियोजना अकलतरा अंतर्गत ग्राम कापन के आंगनबाड़ी केन्द्र क्र. 02 में आंगनबाड़ी सहायिका पद पर भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित किया गया है। परियोजना अधिकारी एकीकृत बाल विकास परियोजना अकलतरा ने बताया कि उक्त पद हेतु 08 सितम्बर 2026 तक ऑनलाइन लिंक https://aww.e-bharti.in मे जाकर अनिवार्य दस्तावेजों की फाइल डाउनलोड करते हुए आवेदन कर सकते है। नियत समय के बाद प्राप्त आवेदन पर किसी प्रकार का विचार नहीं किया जाएगा। साथ ही आवेदन के समय अनिवार्य दस्तावेजों की फाईल डाउनलोड न करने की स्थिति में आवेदन स्वीकृत नहीं किये जाएंगे। अधिक जानकारी के लिए एकीकृत बाल विकास परियोजना अकलतरा से संपर्क किया जा सकता है।