महतारी वंदन योजना की 31वीं किस्त ने बढ़ाई भारती देवांगन के रक्षाबंधन की खुशी

राजनांदगांव, 27 अगस्त 2026/sns/- महतारी वंदन योजना महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण के साथ उनके दैनिक जीवन की जरूरतों को पूरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। योजना की 31वीं किस्त जारी होने से राजनांदगांव के किल्लापारा निवासी श्रीमती भारती देवांगन के लिए रक्षाबंधन का पर्व और भी खास हो गया है। श्रीमती भारती देवांगन ने बताया कि विष्णु भैया द्वारा महतारी वंदन योजना की 31वीं किस्त की राशि जारी की गई है। उन्होंने इस राशि से रक्षाबंधन के लिए राखी एवं मिठाइयां खरीदी हैं, जिन्हें वे अपने घर के छोटे भाइयों को देंगी। उन्होंने कहा कि महतारी वंदन योजना की राशि मिलने से त्योहार की खुशियां बढ़ गई हैं।
श्रीमती भारती ने बताया कि इससे पहले भी योजना के माध्यम से प्राप्त राशि का उपयोग वे अपनी दवाइयों एवं इलाज तथा बच्चों की पढ़ाई जैसी जरूरी आवश्यकताओं में किया है। नियमित रूप से आर्थिक सहायता मिलने से परिवार की जरूरतों को पूरा करने में उन्हें काफी सहूलियत मिली है। श्रीमती भारती देवांगन ने महतारी वंदन योजना के माध्यम से महिलाओं को आर्थिक संबल प्रदान करने के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का हृदय से आभार व्यक्त किया। शासन की इस पहल से महिलाओं को अपने छोटे-छोटे खर्चों के लिए आत्मनिर्भर बनने में मदद मिल रही है। उन्होंने विष्णु भैया को बहुत-बहुत धन्यवाद दिया है। महतारी वंदन योजना की राशि से हमारे परिवार की जरूरतें पूरी हो रही हैं और इस बार राखी का त्योहार भी खुशी के साथ मना रहे हैं।

About The Author