आईटीआई अम्बिकापुर में 03 सितंबर को कैंपस प्लेसमेंट का होगा आयोजन
अम्बिकापुर, 31 अगस्त 2026/sns/- शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था अंबिकापुर के प्राचार्य ने बताया कि शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था अम्बिकापुर में 03 सितंबर 2026 को कम्युनिकेशन सर्विस सेंटर सरगंवा, नियर बिरला स्कूल द्वारा कैम्पस प्लेसमेंट आयोजित किया जा रहा है। जिसमें टेक्निशीयन पद हेतु भर्ती की जानी है। जिसकी मासिक वेतन 9 हजार, TA + DA दिया जाएगा एवं रहने की सुविधा भी कम्पनी द्वारा प्रदान की जाएगी। इस हेतु शैक्षणिक योग्यता किसी भी टेक्निकल ट्रेड से आई टी आई या कक्षा 12 वी उत्तीर्ण हो। इच्छुक उम्मीदवार 03 सितंबर 2026 को शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था अम्बिकापुर में सुबह 11ः00 बजे उपस्थित होकर कैंपस प्लेसमेंट में भाग ले सकते है।