महतारी वंदन की 31वीं किश्त से सीमा के चेहरे पर खिली मुस्कान

मुंगेली, 31 अगस्त 2026/sns/- समय से पूर्व महतारी वंदन योजना की 31वीं किश्त की राशि जारी होने से महिलाओं में खुशी और उत्साह का माहौल है। समय से पूर्व मिली आर्थिक सहायता ने महिलाओं को त्योहार की तैयारियों के लिए संबल दिया है। इसी क्रम में जिले की श्रीमती सीमा ने भी राशि प्राप्त होने पर खुशी जाहिर करते हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया। सीमा ने कहा कि महतारी वंदन योजना के तहत नियमित रूप से मिलने वाली आर्थिक सहायता महिलाओं के लिए काफी उपयोगी है।
समय से पहले 31वीं किश्त की राशि मिलने से इस बार रक्षाबंधन त्यौहार की खुशियां दुगुनी हो गई। उन्होंने बताया कि इस राशि से त्यौहार के लिए राखी, मिठाई सहित अन्य आवश्यक वस्तुएं खरीदने में मदद मिली। उन्होंने खुशी के साथ कहा कि “रक्षाबंधन से पहले राशि मिलना हमारे लिए खुशी की बात है। सीमा ने बताया कि महतारी वंदन योजना से मिलने वाली राशि महिलाओं को अपनी छोटी-बड़ी जरूरतें पूरी करने में आर्थिक सहयोग देती है। इससे महिलाएं परिवार की आवश्यकताओं में भी अपनी भागीदारी निभा पा रही हैं।

About The Author