अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई

मुंगेली, 31 अगस्त 2026/sns/- जिले में अवैध मदिरा के निर्माण, संग्रहण एवं विक्रय पर प्रभावी रोकथाम के लिए आबकारी विभाग द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में ग्राम सेंदरी, थाना पथरिया में जिला स्तरीय आबकारी उड़नदस्ता एवं आबकारी वृत्त पथरिया की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए 24 पाव देशी मदिरा प्लेन, कुल मात्रा 4.5 बल्क लीटर बरामद की।
जिला आबकारी अधिकारी ने बताया कि संबंधित दुकान से एक पाव मदिरा की खरीदी की गई। इसके पश्चात दुकान एवं मकान की विधिवत तलाशी लेने पर उक्त मात्रा में देशी मदिरा बरामद हुई। मामले में नारायण लहरे के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)(ख) के तहत प्रकरण कायम किया गया। जमानती अपराध होने के कारण आरोपी को मौके पर मुचलका जमानत पर रिहा किया गया है। प्रकरण को नियमानुसार न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।

About The Author