कंडोला में सारबिला कौशली साड़ी बुनकरी प्रशिक्षण

सारंगढ़-बिलाईगढ़, 31 अगस्त 2026/sns/- जिले के स्थानीय हस्तशिल्प और पारंपरिक कला को नई ऊंचाई देने के उद्देश्य से एक सराहनीय पहल की गई है। इसी कड़ी में बरमकेला विकासखंड के ग्राम पंचायत कंडोला में स्थित महात्मा गांधी ग्रामीण औद्योगिक पार्क में हस्तशिल्प एवं पारंपरिक बुनकारी कला को प्रोत्साहन देने हेतु ‘सारबिला कौशली साड़ी बुनकरी प्रशिक्षण’ का शुभारंभ सारंगढ़ कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू, जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी ऋषिकेश तिवारी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष अजय नायक, जनपद अध्यक्ष डॉ विद्या चौहान, जनपद उपाध्यक्ष ओंकार पटेल व जनप्रतिनिधि व बिहान के दीदीयो के उपस्थित में किया। यह प्रशिक्षण अवधिः 31 अगस्त 2026 से 02 अक्टूबर 2026 तक चलेगा। यह ट्रेनिंग ज्योति संकुल संगठन ग्राम- बोंदा द्वारा आयोजित हैं।

इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य भिखमपुरा  सपेरा बस्ती और क्षेत्र की महिलाओं और पारंपरिक बुनकरों को कौशली साड़ी बुनकरी के आधुनिक तौर- तरीकों का प्रशिक्षण देकर उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है। छत्तीसगढ़ और ओडिशा के सीमावर्ती क्षेत्रों की प्रसिद्ध कौशली (संबलपुरी/इकत) बुनाई शैली को आधुनिक बाजार की मांग के अनुरूप तैयार करने के लिए विशेष कौशल प्रशिक्षण दिया जावेगा। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों ने भी संबोधित किया। प्रशिक्षण द्वारा सभी महिलाओं को सभी को चला कर बताया गया

कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने कहा कि सारबिला अंतर्गत संबलपुरी कौशली साड़ी का प्रशिक्षण केंद्र स्थापित किया गया है। उन महिलाओं के लिए जो की इस विधा से जुड़ना चाहती है और आय के स्रोत को बढ़ाने में यह बहुत ही लाभ कारी होगा इसमें ऐसे क्षेत्र की महिलाएं हैं, जो सपेरा बस्ती में रहते थे जो उनके जीवनयापन का साधन काफी कम आय का स्रोत है उन्हें विभिन्न हाथकरघा से जोड़कर उनकी आय में वृद्धि किया जाएगा।

स्थानीय बुनकर मेहर ने कहा कि सारंगढ़ बिलाईगढ़ कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू का एक अच्छा पहल है जो कौशली साड़ी प्रशिक्षण में भिखमपुरा और आसपास के क्षेत्र के महिलाओं को प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस प्रशिक्षण में जिसका जिस किसी में रुचि रहेगी जैसे कि धागा निकालने में, साड़ी बनाने में, डिजाइन बनाने में,  जिससे जैसा रुचि रहेगी उसको वैसा सिखाया जाएगा।

इस कार्यक्रम में जिला पंचायत उपाध्यक्ष अजय नायक, जनपद अध्यक्ष विद्या चौहान, जिला पंचायत सदस्य सहोदरा सिदार , जनप्रतिनिधि ज्योति पटेल, स्वप्निल स्वर्णकार, प्रदीप सतपथी, स्थानीय सरपंच एवं जनप्रतिनिधियों के साथ-साथ  जिला पंचायत सीईओ  ऋषिकेश तिवारी एवं जनपद सीईओ शिक्षा शर्मा, संजू पटेल, कुसुम भगत एवं बिहान के दीदीयों की विशेष उपस्थिति थे।

About The Author