2 सितंबर को होगा ‘युवा उड़ान 2026’ का आयोजन

सुकमा, 01 सितम्बर 2026/sns/- छत्तीसगढ़ राज्य युवा आयोग द्वारा जिला प्रशासन सुकमा के सहयोग से जिले के युवाओं की प्रतिभा, सहभागिता और उत्साह को नई उड़ान देने के उद्देश्य से “युवा उड़ान 2026” जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष श्री विश्वविजय सिंह तोमर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। यह आयोजन 02 सितंबर 2026, बुधवार को प्रातः 11 बजे शबरी ऑडिटोरियम, कुम्हाररास, सुकमा में होगा। कार्यक्रम के दौरान युवाओं की सक्रिय सहभागिता एवं उत्साहवर्धन के लिए विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा, जिससे जिले के युवा अपनी प्रतिभा और क्षमताओं को प्रदर्शित करने के साथ प्रेरणा एवं नए अवसर प्राप्त कर सकेंगे।

About The Author