अनुकंपा नियुक्ति के लिए 04 आवेदकों के प्रकरणों का परीक्षण पूर्ण

मुंगेली, 02 सितंबर 2026/sns/- जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में विभाग के अंतर्गत मृत शासकीय सेवकों के आश्रितों को अनुकंपा नियुक्ति प्रदान करने के लिए प्राप्त आवेदनों एवं अभिलेखों का परीक्षण किया गया है। परीक्षण के बाद चार आवेदकों के प्रकरण अनुकंपा नियुक्ति के लिए प्रस्तुत किए गए हैं। जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि श्रीमती भुनेश्वरी मंडावी, पति स्वर्गीय श्री उमेंद मरावी, निवासी ग्राम परसाकापा, विकासखंड लोरमी, श्रीमती सुरेखा डाहिरे, पति स्वर्गीय श्री रविकांत डाहिरे, निवासी तुलसाघाट वार्ड क्रमांक 17, लोरमी, श्री विमल कुमार ध्रुव, पिता स्वर्गीय श्री फागू राम ध्रुव, निवासी ग्राम दौना, सरगांव, विकासखंड पथरिया तथा श्रीमती लुकेश्वरी यादव, पिता स्वर्गीय श्री मंतराम यादव, निवासी ग्राम मोछ, विकासखंड तखतपुर, जिला बिलासपुर के नाम शामिल हैं। इस संबंध में दावा-आपत्ति 10 दिनों के भीतर प्रस्तुत किया जा सकता है।

About The Author