महतारी वंदन योजना ने महिलाओं के आर्थिक आत्मविश्वास को दिया नया आधार

अम्बिकापुर, 05 सितम्बर 2026/sns/-  राज्य शासन द्वारा महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण, सम्मान और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से संचालित महतारी वंदन योजना का लाभ प्रदेशभर की पात्र महिलाओं को मिल रहा है। योजना के माध्यम से पात्र महिलाओं को प्रतिमाह 1,000 की आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है। यह राशि सीधे हितग्राही महिलाओं के बैंक खातों में अंतरित की जाती है। नियमित रूप से मिलने वाली इस सहायता से महिलाएं अपनी आवश्यकताओं के साथ-साथ परिवार और बच्चों से जुड़ी जरूरतों को पूरा करने में आर्थिक रूप से सक्षम हो रही हैं।

महतारी वंदन योजना का लाभ प्राप्त कर रहीं अम्बिकापुर विकासखंड के ग्राम पंचायत थोर की रहने वाली श्रीमती कैलासपति ने योजना के प्रति अपनी भावनाएं साझा करते हुए कहा कि सरकार की यह योजना माताओं-बहनों के लिए बेहद उपयोगी है। उन्होंने बताया कि योजना के तहत उन्हें प्रत्येक माह 1,000 की राशि प्राप्त हो रही है। इस प्रकार एक वर्ष में 12,000 की आर्थिक सहायता मिलती है, जिससे उन्हें अपनी छोटी-छोटी जरूरतों को पूरा करने में सहूलियत हो रही है।

श्रीमती कैलासपति ने बताया कि पहले घर की छोटी-छोटी आवश्यकताओं के लिए भी कई बार सोचना पड़ता था। सीमित आर्थिक संसाधनों के कारण बच्चों की पढ़ाई और घरेलू जरूरतों के बीच संतुलन बनाना चुनौतीपूर्ण होता था। महतारी वंदन योजना से मिलने वाली नियमित आर्थिक सहायता ने उन्हें इन जरूरतों को पूरा करने में काफी सहयोग दिया है। अब वे प्राप्त राशि का उपयोग बच्चों की पढ़ाई से संबंधित आवश्यकताओं तथा घर-परिवार की जरूरी जरूरतों को पूरा करने में कर पा रही हैं।

उन्होंने कहा कि योजना की राशि सीधे बैंक खाते में प्राप्त होने से महिलाओं को आर्थिक सहायता का लाभ पारदर्शी एवं सुविधाजनक तरीके से मिल रहा है। नियमित आर्थिक सहयोग से महिलाओं में अपने परिवार की जरूरतों को पूरा करने का आत्मविश्वास भी बढ़ा है।

आर्थिक सहायता के साथ सम्मान और आत्मविश्वास

कैलासपति ने कहा कि महतारी वंदन योजना उनके लिए केवल आर्थिक सहायता का माध्यम नहीं है, बल्कि यह सम्मान और आत्मविश्वास से भी जुड़ी हुई है। हर माह खाते में राशि आने से उन्हें अपनी छोटी-छोटी जरूरतों के लिए दूसरों पर निर्भर रहने की आवश्यकता कम हुई है। इससे महिलाओं को परिवार की आर्थिक व्यवस्था में अपनी भूमिका को मजबूत करने का अवसर मिल रहा है।

उन्होंने कहा कि महिलाओं को नियमित आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने वाली यह योजना उनके लिए भरोसे और सहारे का माध्यम बनी है। योजना से मिलने वाली राशि भले ही छोटी-छोटी जरूरतों के लिए उपयोग हो, लेकिन इससे परिवार की आवश्यकताओं को पूरा करने में महत्वपूर्ण मदद मिलती है।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु भैया के प्रति जताया आभार
महतारी वंदन योजना से मिल रहे लाभ के लिए कैलासपति ने  मुख्यमंत्री श्री विष्णु भैया के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं के हित में संचालित इस योजना से माताओं-बहनों को आर्थिक सहायता के साथ सम्मान और आत्मविश्वास भी मिल रहा है।

महतारी वंदन योजना के माध्यम से महिलाओं को नियमित आर्थिक सहायता उपलब्ध कराकर राज्य शासन महिलाओं के आर्थिक सशक्त बना रही है। इस योजना का उद्देश्य महिलाओं के स्वास्थ्य, पोषण, आर्थिक स्थिति और परिवार में उनकी भूमिका को मजबूत करने में सहयोग प्रदान करना है। जिससे महिलाएं अपनी आवश्यकताओं के साथ बच्चों की शिक्षा और घरेलू जरूरतों में भी इस राशि का उपयोग कर रही हैं।

About The Author