दिव्यांगजनों को सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाने के साथ नशामुक्ति का दिया संदेश
मोहला, 6 सितंबर 2026/sns/- जिला स्थापना दिवस के अवसर पर दिव्यांगजन नशामुक्ति जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ दिव्यांगजन वित्त एवं विकास निगम के माननीय अध्यक्ष एवं छत्तीसगढ़ राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त श्री लोकेश कवाडिया सम्मिलित हुए। कार्यक्रम का उद्देश्य दिव्यांगजनों को शासन की योजनाओं से जोड़कर उन्हें सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाना तथा समाज में नशामुक्ति के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा। कार्यक्रम के दौरान अध्यक्ष श्री लोकेश कवाडिया द्वारा दिव्यांगजनों से संबंधित स्वरोजगार ऋण प्रकरण, ऋण अदायगी एवं नवीन ऋण प्रकरणों के संबंध में कलेक्टर श्रीमती तनुजा सलाम के साथ विस्तार से समीक्षा की गई। इस दौरान दिव्यांगजनों को शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ दिलाने, उन्हें स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराने तथा आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बदिव्यांगजनों को सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाने के साथ नशामुक्ति का दिया संदेशनाने के संबंध में चर्चा की गई। अधिकारियों को पात्र दिव्यांगजनों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने और स्वरोजगार के माध्यम से उन्हें सशक्त बनाने की दिशा में आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। कार्यक्रम में सहायक उपकरण प्रदान योजना के अंतर्गत दिव्यांगजनों को उनकी आवश्यकता के अनुसार सहायक उपकरण वितरित किए गए। इस दौरान श्री महेंद्र कुमार भंडारी को बैसाखी, श्रीमती अश्विनी डोंगरे को श्रवण यंत्र तथा श्री मयंक नुरेटी को वॉकर प्रदान किया गया। सहायक उपकरण प्राप्त होने पर दिव्यांगजनों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए शासन एवं प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित दिव्यांगजनों एवं अन्य लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया गया। उपस्थित लोगों को नशे से दूर रहने, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा नशामुक्त एवं स्वस्थ समाज के निर्माण में सक्रिय सहभागिता निभाने की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में नशामुक्ति को जनजागरूकता से जोड़ते हुए समाज के प्रत्येक वर्ग से नशे के विरुद्ध सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से दिव्यांगजनों को शासन की योजनाओं एवं सुविधाओं से जोड़ने, उन्हें स्वरोजगार के माध्यम से आत्मनिर्भर बनाने तथा समाज में नशामुक्ति का संदेश पहुंचाने की दिशा में सार्थक पहल की गई।