10वीं पास युवाओं के लिए रोजगार का अवसर

मुंगेली, 07 सितंबर 2026/sns/- 10वीं पास नवयुवकों को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से एसआईएस ग्रुप द्वारा जिले में विकासखंड स्तर पर प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जाएगा। जिला पंचायत द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार लोरमी, पथरिया एवं मुंगेली जनपद पंचायत क्षेत्रों में निर्धारित तिथियों पर भर्ती एवं पंजीयन कैंप लगाए जाएंगे। लोरमी जनपद पंचायत में 08 एवं 09 सितंबर, पथरिया जनपद पंचायत में 10 एवं 11 सितंबर तथा मुंगेली जनपद पंचायत में 12 एवं 14 सितंबर 2026 को प्लेसमेंट कैंप आयोजित होगा। इसके अलावा लाइवलीहुड कॉलेज जमकोर में 15 सितंबर 2026 को कैंप का आयोजन किया जाएगा। सभी प्लेसमेंट कैंपों का समय प्रातः 11 बजे से दोपहर 03 बजे तक निर्धारित किया गया है। कैंप में 10वीं पास युवाओं के लिए रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे तथा इच्छुक अभ्यर्थियों का पंजीयन एवं चयन प्रक्रिया संपन्न की जाएगी।

About The Author