मिनी माता सहित अन्य महिला सम्मान के लिए नामांकन प्रस्ताव 25 सितम्बर तक  

बिलासपुर, 7 सितम्बर 2026/sns/- महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा मिनी माता सम्मान, माता बहादुर कलारिन सम्मान एवं वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी स्मृति पुरस्कार के लिए नामांकन प्रस्ताव 25 सितम्बर 2026 तक मंगाये गये है। विस्तृत जानकारी विभाग की वेबसाईट https://cgwcd.gov.in में उपलब्ध है एवं कार्यालय जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग पुराना कम्पोजिट बिल्डिंग के पीछे में संपर्क कर सकते है।  

मिनी माता सम्मान विशेष रूप से अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक महिलाओं के उत्थान के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं एवं अशासकीय संस्थाओं को प्रदान किया जाता है। इसी प्रकार माता बहादुर कलारिन सम्मान महिला उत्पीड़न के खिलाफ संघर्ष करने तथा नारी उत्थान के लिए अभूतपूर्व कार्य करने वाली महिला को दिया जाता है। वहीं वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी स्मृति पुरस्कार वीरता, शौर्य, साहस तथा महिलाओं में आत्मबल को सशक्त करने के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को प्रदान किया जाता है।

About The Author