जांच हेतु दण्डाधिकारी नियुक्त, 18 सितम्बर तक साक्ष्य प्रस्तुत कर सकते हैं

दुर्ग, 07 सितम्बर 2026/sns/- कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी दुर्ग द्वारा मृतक सिद्धार्थ ढोल पिता श्री शंकर ढोल निवासी पंचशील नगर चरोदा की मृत्यु की दण्डाधिकारी जांच हेतु अनुविभागीय दण्डाधिकारी भिलाई-3 को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है। उक्त के संबंध में जानकारी रखने वाले व्यक्ति 18 सितम्बर 2026 को कार्यालय अनुविभागीय दण्डाधिकारी भिलाई-3 के न्यायालय में कार्यालयीन समय में स्वयं उपस्थित होकर मौखिक या अभिलेखी साक्ष्य प्रस्तुत कर सकते हैं।

About The Author