राज्य स्तरीय शालेय क्रीडा प्रतियोगिता का शुभारम्भ आज
बलौदाबाजार,7 सितम्बर 2026/sns/- जिले मे 26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीडा प्रतियोगिता 2026-27 का शुभारम्भ 8 सितम्बर 2026 को अपरान्ह 3 बजे होगा। स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव के मुख्य आतिथ्य एवं राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा की अध्यक्षता मे इंडोर स्टेडियम हॉल, कॉलेज रोड कसडोल में स्पर्धा का उद्घाटन समारोह आयोजित है। इस अवसर पर जिले के प्रभारी एवं स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल सहित, सांसद, विधायक एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे। 8 से 11 सितम्बर तक आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में रग्बी, गतका एवं फैंसिग विधा मे रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, जगदलपुर एवं सरगुजा संभाग के 520 खिलाडी भाग लेंगे जिसमे 260-260 बालक एवं बालिका शामिल हैं इसके साथ ही लगभग 100 कोच एवं टीम मैनेजर सभी संभाग के शामिल होंगे। रग्बी खेल प्रतियोगिता मे बालक एवं बालिका 19 वर्ष आयु वर्ग, गतका मे 17 से 19 वर्ष बालक-बालिका, फेंसिंग मे 17 से 19 वर्ष आयु के बालक -बालिका शामिल होंगे। कलेक्टर कुलदीप शर्मा के मार्गदर्शन मे राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता की सभी तैयारी पूरी कर ली गई है। खिलाडी एवं कोच के ठहरने एवं भोजन इत्यादि की भी व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।