मिशन शक्ति के रिक्त संविदा पदों के लिए कौशल परीक्षा एवं साक्षात्कार 24-25 सितंबर को

अम्बिकापुर, 16 सितम्बर 2026/sns/-   महिला एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत मिशन शक्ति के तहत महिला सशक्तिकरण केंद्र के लिए रिक्त 03 संविदा पदों पर भर्ती हेतु कौशल परीक्षा एवं साक्षात्कार आयोजित किया जाएगा। इनमें जेंडर विशेषज्ञ, आईटी वर्कर एवं डाटा एंट्री ऑपरेटर  (PMMVY) का 01-01 पद शामिल है। जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि 24 सितंबर 2026 को लाइवलीहुड कॉलेज, अंबिकापुर में डाटा एंट्री ऑपरेटर की कौशल परीक्षा प्रातः 11 बजे तथा आईटी वर्कर की कौशल परीक्षा दोपहर 2 बजे से आयोजित होगी। वहीं, तीनों पदों के पात्र अभ्यर्थियों का साक्षात्कार 25 सितंबर 2026 को प्रातः 11 बजे से कार्यालय जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग, अंबिकापुर में होगा। पात्र अभ्यर्थियों को वरीयता क्रम के आधार पर 1:10 के अनुपात में कौशल परीक्षा एवं साक्षात्कार के लिए कार्यालयीन पत्र के माध्यम से आमंत्रित किया गया है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि यदि किसी अभ्यर्थी को सूचना प्राप्त नहीं होती है, तब भी वह निर्धारित तिथि, समय एवं स्थल पर उपस्थित होना सुनिश्चित करें।

About The Author