वीबी जी रामजी योजना ने बदली तस्वीर, इंटरलॉकिंग रोड से सुगम हुआ 18 बच्चों का स्कूल सफर
सुकमा, 16 सितम्बर 2026/sns/- मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार के लिए शासन की योजनाओं का प्रभाव अब जमीनी स्तर पर दिखाई दे रहा है। इसी क्रम में ग्राम पंचायत मुरतोंडा के प्राथमिक शाला मुयापारा में वीबी जी रामजी योजना के तहत 1.08 लाख रुपये की लागत से इंटरलॉकिंग रोड का निर्माण किया गया है। कलेक्टर श्री अमित कुमार के निर्देशन एवं जिला पंचायत सीईओ श्री मुकुन्द ठाकुर के मार्गदर्शन में पूर्ण हुए इस कार्य से विद्यालय में अध्ययनरत 18 बच्चों को सुगम आवागमन की सुविधा मिली है।
सड़क निर्माण से पहले बरसात के दिनों में विद्यालय तक पहुंचने वाला रास्ता कीचड़ से भर जाता था, जिससे बच्चों को स्कूल आने-जाने में काफी परेशानी होती थी। शासन की पहल से अब विद्यालय तक पक्की इंटरलॉकिंग सड़क बन जाने से बच्चों की राह आसान हो गई है। विद्यालय परिसर का स्वरूप भी निखरा है और स्वच्छ एवं सुरक्षित वातावरण में बच्चे नियमित रूप से विद्यालय पहुंचकर उत्साह के साथ पढ़ाई कर रहे हैं। यह कार्य इस बात को दर्शाता है कि शासन की योजनाएं ग्रामीण क्षेत्रों में आवश्यक अधोसंरचना उपलब्ध कराने के साथ बच्चों की शिक्षा के लिए बेहतर वातावरण तैयार करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।
वीबी जी राम जी योजना के प्रभावी क्रियान्वयन से मुयापारा के बच्चों को मिली यह सुविधा ग्रामीण विकास के प्रति शासन की प्रतिबद्धता को रेखांकित करती है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के सेवा संकल्प और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में गांवों तक बुनियादी सुविधाएं पहुंचाने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों से ग्रामीण परिवारों और विद्यार्थियों को प्रत्यक्ष लाभ मिल रहा है। मुयापारा की इंटरलॉकिंग रोड इसी सरकारी पहल का एक उदाहरण है, जिसने बच्चों के लिए विद्यालय तक पहुंच को सुगम बनाकर उनके बेहतर शैक्षणिक भविष्य की राह को और आसान किया है।