“सेवा संकल्प अभियान” के तहत सेवा, समर्पण और जनविश्वासका संदेश

बीजापुर, 18 सितम्बर 2026/sns/- कर्रेगुट्टा हिल्स में केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) द्वारा “सेवा संकल्प अभियान” के अंतर्गत आशीर्वाद का दीप जलाकर सेवा, समर्पण, सद्भाव और जनविश्वास का प्रेरक संदेश दिया गया। इस अवसर पर जवानों ने क्षेत्र में शांति, विकास और जनकल्याण की भावना को और मजबूत करने का संकल्प लिया।
करेगुट्टा की पहाड़ियों में जलाया गया यह दीप केवल रोशनी का प्रतीक नहीं, बल्कि सेवा और विश्वास के संकल्प का प्रतीक बना। दीप प्रज्ज्वलन के माध्यम से समाज के प्रत्येक वर्ग तक सहयोग, सुरक्षा और सद्भाव की भावना पहुंचाने का संदेश दिया गया। अभियान के माध्यम से लोगों को यह विश्वास दिलाने का प्रयास किया गया कि शांति, विकास और बेहतर भविष्य के निर्माण में सभी की सहभागिता महत्वपूर्ण है।
“सेवा संकल्प अभियान” का उद्देश्य सुरक्षा के साथ-साथ जनसेवा और जनविश्वास को मजबूत करना है। अभियान के तहत लोगों के साथ संवाद, सहयोग और सकारात्मक वातावरण निर्माण पर जोर दिया जा रहा है। इससे दूरस्थ एवं संवेदनशील क्षेत्रों में रहने वाले ग्रामीणों के बीच सुरक्षा और विश्वास की भावना को मजबूत करने में मदद मिलेगी।
करेगुट्टा में प्रज्ज्वलित आशीर्वाद का दीप क्षेत्र में शांति, सद्भाव और विकास के नए संकल्प का संदेश लेकर आया। यह दीप सेवा और समर्पण की उस भावना का प्रतीक है, जो लोगों के बीच विश्वास की रोशनी फैलाने और सकारात्मक भविष्य की ओर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करती है।

About The Author