एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में कक्षा 6वीं प्रवेश हेतु तृतीय चरण की चयन सूची जारी

अम्बिकापुर, 19 सितम्बर 2026/sns/-    शिक्षण सत्र 2026-27 में जिला सरगुजा में संचालित 05 एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु तृतीय चरण की काउंसलिंग प्रक्रिया पूर्ण हो गई है। काउंसलिंग में सम्मिलित विद्यार्थियों में से चयनित अभ्यर्थियों की विद्यालयवार सूची जारी कर दी गई है। चयन सूची एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय वेब पोर्टल  https://eklavya.cg.nic.in पर उपलब्ध है। चयनित अभ्यर्थियों को आबंटित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में 18 सितम्बर से 24 सितम्बर 2026 तक प्रातः 10 बजे से शाम 5 बजे के मध्य उपस्थित होकर प्रवेश की प्रक्रिया पूर्ण करनी होगी। प्रवेश के लिए विद्यार्थियों को आवश्यक मूल दस्तावेज साथ लाना अनिवार्य है। इनमें स्थानांतरण प्रमाण पत्र (टी.सी.), कक्षा 5वीं की मूल अंकसूची, मूल निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, आधार कार्ड तथा विशेष श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए संबंधित सक्षम अधिकारी द्वारा जारी प्रमाण पत्र सहित अन्य आवश्यक दस्तावेज शामिल हैं। जारी सूचना में चयनित विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों से निर्धारित तिथि एवं समय पर संबंधित विद्यालय में उपस्थित होकर प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण करने की अपील की गई है।

About The Author