गुंडाधूर सम्मान और महाराजा प्रवीरचंद्र भंजदेव सम्मान के लिए 30 सितंबर तक आवेदन आमंत्रित   

   जांजगीर-चांपा, 22 सितम्बर 2026/sns/- राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश के उत्कृष्ट खिलाड़ियों को दिए जाने वाले गुंडाधूर सम्मान 2026-27 और महाराजा प्रवीरचंद्र भंजदेव सम्मान 2026-27 के लिए खेल एवं युवा कल्याण विभाग ने अनुशंसाएं आमंत्रित की हैं। जिला खेल अधिकारी ने बताया कि निर्धारित प्रारूप में आवेदन 30 सितंबर 2026 तक किए जा सकेंगे। दोनों सम्मानों के तहत चयनित खिलाड़ी को एक लाख रुपए नकद, अलंकरण फलक और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा। विभागीय वेबसाइट पर अपलोड किए गए निर्धारित आवेदन ही मान्य होंगे। अधिक जानकारी के लिए जिला खेल एवं युवा कल्याण विभाग जांजगीर से संपर्क एवं विभागीय वेबसाइट  https://sportsyw.cg.gov.in/ का अवलोकन कर सकते है।

About The Author