बेमचा में 350 मीटर सीसी सह नाली निर्माण कार्य का भूमि पूजन 23 सितम्बर को

महासमुंद, 22 सितंबर 2026/sns/- मुख्यमंत्री ग्राम गौरव पथ योजना के तहत विकासखंड महासमुंद के ग्राम बेमचा में सीसी सह नाली निर्माण कार्य का भूमि पूजन 23 सितंबर 2026 को किया जाएगा। ग्राम बेमचा में आयोजित भूमि पूजन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक श्री योगेश्वर राजू सिन्हा शामिल रहेंगे। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों एवं ग्रामीणों की उपस्थिति रहेगी।
परियोजना क्रियान्वयन इकाई, छत्तीसगढ़ ग्रामीण सड़क विकास अभिकरण, जिला महासमुंद द्वारा कराए जाने वाले इस निर्माण कार्य के तहत फोकट पारा चैक से ईश्वर चन्द्रवंशी के घर की ओर कुल 350 मीटर लंबाई में सीसी सह नाली निर्माण किया जाएगा।
निर्माण कार्य पूर्ण होने से ग्राम बेमचा में आवागमन की सुविधा बेहतर होगी तथा सड़क के साथ नाली निर्माण होने से वर्षा जल की निकासी की व्यवस्था भी सुचारू होगी। मुख्यमंत्री ग्राम गौरव पथ योजना के अंतर्गत कराए जा रहे इस कार्य से ग्रामीणों को सुरक्षित एवं सुविधाजनक आवागमन की सुविधा मिलने के साथ ही गांव के बुनियादी अधोसंरचना विकास को भी गति मिलेगी।

About The Author