वाहन चेकिंग के दौरान 100 नग देशी मदिरा जब्त

मुंगेली, 23 सितंबर 2026/sns/- कलेक्टर श्री अमृत विकास तोपनो के निर्देशानुसार जिले में अवैध मदिरा के परिवहन एवं बिक्री पर रोक लगाने के लिए लगातार वाहन जांच, गश्त और निगरानी की कार्यवाही की जा रही है। इसी कड़ी में अभियान के तहत आबकारी वृत्त मुंगेली की टीम ने ग्राम कंतेली में वाहन जांच के दौरान एक मोटरसाइकिल से 100 नग देशी मदिरा प्लेन जब्त की। मामले में आरोपी को गिरवाहन चेकिंग के दौरान 100 नग देशी मदिरा जब्तफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। अवैध मदिरा के परिवहन में प्रयुक्त जप्त मोटरसाइकिल को भी राजसात किए जाने की कार्रवाई की जा रही है।
जिला आबकारी अधिकारी श्री रविशंकर साय ने बताया कि टीम द्वारा ग्राम कंतेली में वाहन चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान मोटरसाइकिल क्रमांक सीजी 28 एम 0389, होंडा एसपी 125 को रोककर चालक की विधिवत तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान वाहन चालक निवासी चिखलदह, थाना लालपुर अरुण कुमार साहू के कब्जे में रखे बैग की जांच करने पर उसमें 100 नग देशी मदिरा प्लेन बरामद हुई। आबकारी टीम ने मदिरा को विधिवत जब्त कर अपने कब्जे में लिया। आरोपी के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(1), 34(2) एवं 59(क) के तहत प्रकरण दर्ज किया गया। आरोपी को मौके पर गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल किया गया।

About The Author