सेवा संकल्प अभियान के तहत कबीरधाम जिले के महाविद्यालयों में आयोजित होगा

कवर्धा, 23 सितंबर 2026/sns/- जिले के विभिन्न शासकीय महाविद्यालयों में सेवा संकल्प अभियान के तहत नमो सेवा गाथा (नुक्कड़ नाटक) कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति के निर्देश पर इस अभियान के तहत जिले के 10 प्रमुख शासकीय कॉलेजों में विभिन्न तिथियों में नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किए जाएंगे। आचार्य पंथ श्री गृन्ध मुनि नाम साहेब शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कवर्धा द्वारा जारी आदेश के अनुसार 19 सितंबर को शासकीय गजानन माधव मुक्तिबोध महाविद्यालय सहसपुर लोहारा तथा महंत श्री रामजानकी शरण दास वैष्णव महाविद्यालय पिपरिया में कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इसके बाद 22 सितंबर को शासकीय नवीन महाविद्यालय कुई-कुकदुर के तत्वावधान में बाजार चैक कुकदुर में और शासकीय नवीन महाविद्यालय कुण्डा द्वारा बाजार चैक कुण्डा में नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया जाएगा। वहीं 24 सितंबर को पीजी कॉलेज कवर्धा के ऑडिटोरियम, इंदिरा गांधी कॉलेज पण्डरिया के प्रमुख चैक, अटल बिहारी वाजपेयी कॉलेज पाण्डातराई के नगर पंचायत आंगनबाड़ी क्षेत्र, राजमाता विजया राजे सिंधिया कन्या कॉलेज कवर्धा के प्रांगण, स्वामी विवेकानंद कॉलेज बोडला के जनपद पंचायत परिसर तथा शासकीय नवीन महाविद्यालय झलमला के बाजार चैक में नुक्कड़ नाटक का मंचन किया जाएगा। सभी महाविद्यालयों में कार्यक्रम के सुचारू संचालन के लिए नोडल एवं सह-नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं।

About The Author