सहायक प्रोग्रामर एवं लेखापाल के लिए आवेदन आमंत्रित
बीजापुर, 24 सितम्बर 2026/sns/- आयुक्त विकसित भारत जी राम जी तृतीय तल विकास भवन सेक्टर 19 नार्थ ब्लॉक नवा रायपुर के द्वारा जनपद स्तर पर अधोवर्णित पद सहायक प्रोग्रामर एवं लेखापाल के लिए (प्रतिमाह एकमुश्त वेतन) पर नियुक्ति हेतु आवेदन आमंत्रित किया गया है। निर्धारित प्रारूप में आवेदन पंजीकृत डाक/स्पीड पोस्ट के माध्यम से कार्यालय मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत बीजापुर के नाम से 16 अक्टूबर 2026 सायं 5 बजे तक जमा करना अनिवार्य होगा। व्यक्तिगत रूप से सीधे आवेदन स्वीकार नहीं किये जायेंगे। निर्धारित समय-सीमा के पश्चात प्राप्त आवेदनों पर विचार नहीं किया जावेगा।अधिक जानकारी के लिए जिले के वेबसाइट www.bijapur.gov.in का अवलोकन कर सकते हैं।