सेवा संकल्प अभियान के तहत शासकीय इंजीनियरिंग महाविद्यालय में कैरियर काउंसलिंग का आयोजन

अम्बिकापुर, 25 सितंबर 2026/sns/- सेवा संकल्प अभियान के तहत शासकीय इंजीनियरिंग महाविद्यालय, अंबिकापुर में विद्यार्थियों के लिए कैरियर काउंसलिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को बेहतर कैरियर निर्माण, रोजगार के अवसरों तथा कार्यक्षेत्र में सफलता के लिए आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान करना था।
कार्यक्रम में सहायक प्राध्यापक डॉ. केतन चैरसिया, श्री सौरभ रवि एवं सुश्री संगीता कैवर्थ ने विद्यार्थियों से संवाद करते हुए उन्हें बेहतर कैरियर के लिए आवश्यक टिप्स दिए। उन्होंने विद्यार्थियों को अपनी रुचि एवं क्षमता के अनुरूप कैरियर का चयन करने, तकनीकी एवं व्यावहारिक कौशल विकसित करने तथा निरंतर सीखने के लिए प्रेरित किया।
विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को कार्यक्षेत्र में अनुशासन, समय प्रबंधन, संचार कौशल, टीम भावना एवं सकारात्मक सोच के महत्व से अवगत कराया। साथ ही रोजगार के लिए आवश्यक तैयारियों और भविष्य की संभावनाओं के संबंध में भी उपयोगी जानकारी दी।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों के कैरियर से संबंधित विभिन्न प्रश्न पूछे, जिनका विशेषज्ञों द्वारा समाधान एवं मार्गदर्शन प्रदान किया गया। कार्यक्रम से विद्यार्थियों को अपने भविष्य की दिशा तय करने में महत्वपूर्ण मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।

About The Author