सेवा संकल्प अभियान के तहत आयुष विभाग द्वारा योग और ध्यान सत्र का आयोजन
अम्बिकापुर, 25 सितंबर 2026/sns/- सेवा संकल्प अभियान के तहत आयुष विभाग द्वारा शुक्रवार को अंबिकापुर के राजमोहिनी भवन में योग एवं ध्यान सत्र का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगर निगम महापौर श्रीमती मंजूषा भगत उपस्थित रहीं। उन्होंने भगवान धनवंतरी के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर पतंजलि योग के राज्य प्रभारी श्री कमलेश सोनी, जिला प्रभारी श्री रवि भूषण गुप्ता, पार्षद श्री विकास पाण्डेय, पतंजलि योगपीठ के संरक्षक श्री रमाशंकर सिंह तथा योग प्रशिक्षक श्री मंगलेश श्रीवास्तव उपस्थित रहे।
महापौर श्रीमती मंजूषा भगत ने लोगों से योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया। जिला आयुष अधिकारी श्रीमती शशि बाला जायसवाल ने योग के महत्व एवं स्वास्थ्य लाभों की जानकारी दी। पतंजलि योग के राज्य प्रभारी श्री कमलेश सोनी ने उपस्थित जनसमुदाय को विभिन्न योगासनों एवं ध्यान का अभ्यास कराया तथा नियमित योगाभ्यास के महत्व से अवगत कराया। शिविर में डॉ. पवन गुप्ता,योग चिकित्सक डॉ. तरुण राही, वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. डी.के. जायसवाल, डॉ. संध्या पाण्डेय, डॉ. विनोद सिंह पैकरा, डॉ. बी.पी. मिश्रा, डॉ. मयंक शर्मा, डॉ. जगन्नाथ ठाकुर, डॉ. नेहा गोड, डॉ. प्रीति कौशल, डॉ. शोभना पाठक, डॉ. सीमा मेहरा, डॉ. भारती परिहार, डॉ. महावीर तोमर, डॉ. अनिल श्रीवास्तव, डॉ. भारती आर्य, डॉ. संतोष सिंह, डॉ. अतुल सिंह मरकाम, डॉ. विभा पैकरा, डॉ. शहनाज परवीन, डॉ. सुधा सिंह सहित अन्य विभागीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। शिविर के समापन के बाद उपस्थित लोगों को आयुष काढ़ा, फल एवं अंकुरित अनाज वितरित किए गए। योग एवं ध्यान सत्र में बड़ी संख्या में लोगों ने सहभागिता कर योगाभ्यास एवं ध्यान का लाभ उठाया।