शासकीय सेवा के बदले 3 करोड़, 60 लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत

बीजापुर, 25 सितम्बर 2026/sns/- राज्य में सक्रिय 5 लाख या अधिक के ईनामी आत्मसमर्पित नक्सलियों को शासकीय सेवा के एवज में छत्तीसगढ़ नक्सलवाद पुनर्वास नीति के तहत नक्सली पीड़ित व्यक्तियों, परिवारों तथा आत्मसमर्पित नक्सलियों को पर्याप्त सुरक्षा एवं पुर्नवास के अंतर्गत नक्सली हिंसा में आम नागरिकों के हत्या के ऐसे प्रकरणों में जिसमें किसी कारणवश शासकीय सेवा प्रदान नहीं की जा सकती है, ऐसे नक्सलवाद पीड़ितों को शासकीय सेवा के एवज में 10 लाख रूपये प्रत्येक को जिसमें 36 प्रकरणों में कुल 3 करोड़, 60 लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है।

About The Author