मुख्यमंत्री उत्कृष्ठ विद्यार्थी उड़ान योजनाः कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु काउंसलिंग आज

अम्बिकापुर, 05 अक्टूबर 2026/sns/- आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त ने बताया कि आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री उत्कृष्ठ विद्यार्थी उड़ान योजना (पूर्व में मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति एवं जनजाति विद्यार्थी उत्कर्ष योजना) वर्ष 2026-27 में कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु चयन परीक्षा  05 जुलाई 2026 आयोजित किया गया था , जिसका परीक्षा परिणाम 06 जुलाई को घोषित कर दिया गया। परीक्षा परिणाम में आपत्ति होने पर परीक्षार्थियों द्वारा परीक्षा परिणाम से संबंधित दावा आपत्ति 09 जुलाई तक मंगाए गए, जिसमें कोई भी दावा आपत्ति प्राप्त नहीं हुआ है। चयन परीक्षा उपरान्त दावा आपत्ति पश्चात  वरीयता के आधार पर अंतिम मेरिट सूची जारी की गई है।
उन्होंने बताया कि मेरिट सूची के आधार पर 14 जुलाई 2026 को काउंसलिंग की कार्यवाही की गई, जिसे शासन के आयुक्त, आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास के निर्देशानुसार निरस्त किया गया। मेरिट सूची में से अनुसूचित जाति वर्ग के 01 विद्यार्थी एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के शीर्ष 40 विद्यार्थियों की काउंसलिंग 06 अक्टूबर को प्रातः 10ः30 बजे से कार्यालय सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास अम्बिकापुर में किया जाना है। उन्होंने शीर्ष 40 विद्यार्थी एवं उनके पालकों को सूचित किया गया है कि समस्त दस्तावेज जिसमें कक्षा 4थी की अंकसूची, स्थाई जाति प्रमाण-पत्र, आय प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र एवं पालकों की सहमति पत्र एवं आयकरदाता न होने का प्रमाण पत्र के साथ काउंसलिंग में उपस्थित होना सुनिश्चित करें।  

About The Author