रंगोली के माध्यम से छात्राओं ने दिया शत-प्रतिशत मतदान का संदेश
अम्बिकापुर, 08 अक्टूबर 2026/sns/- अम्बिकापुर के शासकीय राजमोहिनी देवी कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत गुरुवार को विभिन्न जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया गया। सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत आयोजित इस कार्यक्रम में महाविद्यालय की छात्राओं ने रंगोली निर्माण के माध्यम से अपनी कला एवं रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए शत-प्रतिशत मतदान का संदेश दिया। छात्राओं ने आकर्षक एवं संदेशपरक रंगोलियों के माध्यम से मतदान के महत्व, मतदाता जागरूकता तथा लोकतंत्र में प्रत्येक मत की भूमिका को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया।