’पलारी मे विद्युत उपभोक्ता शिकायत निवारण शिविर का आयोजन’
बलौदाबाजार, 08 अक्टूबर 2026/sns/- पलारी नगर पंचायत में बुधवार को विद्युत उपभोक्ता शिकायत निवारण फोरम द्वारा विद्युत उपभोक्ता जागरूकता विषय पर बैठक की आयोजन किया गया। शिकायत निवारण शिविर में फोरम के अध्यक्ष अशोक खण्डेलवाल, अधीक्षण अभियंता जी.पी. अनंत,नगर पंचायत अध्यक्ष गोपी साहू, उपाध्यक्ष पिंटू वर्मा उपस्थित थे ।
फोरम अध्यक्ष अशोक खण्डेलवाल के द्वारा उपभोक्ताओं को उनके अधिकार के बारे में जागरूक’ किया गया। नए विद्युत कनेक्शन लेने मे समय सीमा के संबंध में, विद्युत शिकायत की सुधार के समय सीमा, विद्युत बिल में सुधार एवं उसकी समय सीमा आदि के संबंध में विस्तार से जानकारी प्रदान की गई। अध्यक्ष ने बताया कि यदि विद्युत उपभोक्ता की किसी सेवा के संबंध में शिकायत है तो शिकायत निवारण फोरम के वेबसाईट ूूू.बेचकबस.बव.पद में ऑनलाईन शिकायत दर्ज कर सकते है या ऑफलाईन के माध्यम से भौतिक रूप से या पत्र के माध्यम से अध्यक्ष उपभोक्ता फोरम गुठियारी रायपुर में कर सकते है ।
अधीक्षण अभियंता वृत्त बलौदाबाजार जी.पी. अनंत ने स्मार्ट मीटर से संबंधित भ्रांति को दूर किया उन्होने बताया कि स्मार्ट मीटर सामान्य इलेक्ट्रानिक मीटर की तरह ही कार्य करता है बस अंतर इतना ही है कि स्मार्ट मीटर संवाद / संप्रेषण करता है। उन्होने बताया कि स्मार्ट मीटर के माध्यम से उपभोक्ता अपने खपत को मोर बिजली एप के माध्यम से देख कर विद्युत का उपभोग बेहतर तरीके से कर सकता है एवं बचत कर सकता है।
नगर पंचायत अध्यक्ष गोपी साहू ने नगर पंचायत के विद्युत उपभोक्ताओं से अपील की कि किसी भी स्थिति विद्युत सप्लाई का अनाधिकृत उपयोग न करें, हमेशा मीटर से दी विद्युत का उपयोग करें । यदि कोई समस्या हो तो विद्युत कार्यालय से संपर्क कर शिकायत का समाधान कराएं ।