जल जन सेवा अन्तर्गत गिरौदपुरी मे कलश यात्रा का आयोजन

बलौदाबाजार,8अक्टूबर 2026/sns/-सेवा संकल्प अभियान के तहत जल जन सेवा अंतर्गत जल संसाधन विभाग संभाग कसडोल के द्वारा गिरौदपुरी मे एक भव्य कलश यात्रा का गरिमामय आयोजन किया गया। इस धार्मिक एवं सामाजिक आयोजन में विभागीय अधिकारियों, कर्मचारियों सहित बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीणों ने पूरे उत्साह और श्रद्धाभाव के साथ शामिल हुए।

कलश यात्रा ग्राम के मुख्य व प्रमुख चौक-चौराहों से होकर निकाली गई, जहां स्थान-स्थान पर श्रद्धालुओं और ग्रामीणों द्वारा यात्रा का स्वागत किया गया। सिर पर कलश रखी महिलाएं और मंगल गीत गाते श्रद्धालुओं के साथ निकली इस यात्रा से धार्मिक व सामाजिक सद्भाव का सन्देश दिया गया.

इस अवसर पर गिरौदपुरी के सरपंच राजा राम पटेल, ननकी मंडल पटेल, महेश्वर पटेल, पंचायत सचिव धनसाय कैवर्त्य के साथ ही जल संसाधन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित थे.

About The Author