कम्प्यूटर प्रोग्रामर संविदा भर्ती : आवेदन 23 अक्टूबर तक
बिलासपुर, 8 अक्टूबर 2026/sns/- विकसित भारत-जी राम जी योजनांतर्गत जिला स्तर पर कम्प्यूटर प्रोग्रामर के एक रिक्त संविदा पद पर भर्ती के लिए 23 अक्टूबर 2026 तक आवेदन मंगाये गये है। आवेदन निर्धारित प्रारूप में बंद लिफाफे में पंजीकृत डाक अथवा स्पीड पोस्ट के माध्यम से मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत बिलापुर, विकसित भारत-रोजगार और आजीविका के लिए गारंटी मिशन (ग्रामीण) के नाम से निर्धारित तिथि तक प्रेषित किये जा सकते है। आवेदन का प्रारूप एवं आवेदन से संबंधित अधिक जानकारी जिले की वेबसाईट www.bilaspur.gov.in पर उपलब्ध है।