राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का समापन 10 अक्टूबर को
बिलासपुर, 9 अक्टूबर 2026/sns/- 26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का समापन समारोह 10 अक्टूबर को सवेरे 10.30 बजे स्व. बी.आर. यादव राज्य प्रशिक्षण केंद्र, बहतराई में आयोजित होगा। केंद्रीय आवासन एवं शहरी विकास राज्य मंत्री श्री तोखन साहू समारोह के मुख्य अतिथि होंगे।
समारोह में विधायक सर्वश्री श्री अमर अग्रवाल, श्री धरमलाल कौशिक, श्री धर्मजीत सिंह, श्री सुशांत शुक्ला, श्री दिलीप लहरिया, श्री अटल श्रीवास्तव, महापौर श्रीमती पूजा विधानी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री राजेश सूर्यवंशी, छत्तीसगढ़ पाठ्य पुस्तक निगम के अध्यक्ष श्री राजा पाण्डेय, क्रेडा अध्यक्ष श्री भूपेंद्र सवन्नी, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के अध्यक्ष श्री रजनीश सिंह, श्री दीपक सिंह ठाकुर, श्री मोहित जायसवाल सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहेंगे। समारोह में विजेता एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया जाएगा।
गौरतलब है कि बस्तर, बिलासपुर, रायपुर, सरगुजा और दुर्ग संभाग के 571 खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। इसमें 14, 17 एवं 19 वर्ष आयु वर्ग की तीरंदाजी, 19 वर्ष आयु वर्ग की हॉकी और 19 वर्ष बालक वर्ग की कबड्डी के मुकाबले बहतराई के एस्ट्रोटर्फ, इंडोर स्टेडियम और तीरंदाजी मैदान में खेले गये।