जिला कोषालय में जीपीएफ प्रकरणों के निराकरण के लिए विशेष शिविर 12 से 14 अक्टूबर तक

मुंगेली, 09 अक्टूबर 2026/sns/- शासकीय कर्मचारियों के सामान्य भविष्य निधि (जीपीएफ) खातों से संबंधित समस्याओं के निराकरण एवं अभिलेखों के अद्यतन की सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कलेक्टोरेट स्थित जिला कोषालय में 12 अक्टूबर से 14 अक्टूबर 2026 विशेष शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर में जीपीएफ से संबंधित विभिन्न लंबित प्रकरणों के निराकरण पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
जिला कोषालय अधिकारी श्री दुर्गेश सिंह राजपूत ने बताया कि शिविर में मुख्य रूप से जीपीएफ खाते में ऋणात्मक शेष से संबंधित मामले, लंबे समय से निष्क्रिय खातों से संबंधित प्रकरण, जीपीएफ खाते में जमा नहीं दर्शाई गई अथवा संबंधित अभिलेखों में दर्ज नहीं हो पाई कटौतियों से जुड़े प्रकरणों के निराकरण से संबंधित विभागीय अभिलेखों एवं जीपीएफ खातों की स्थिति स्पष्ट करने में सहायता मिलेगी तथा लंबित मामलों के समाधान की प्रक्रिया को गति मिल सकेगी।

About The Author